दो बाइकों की टक्कर में सरपंच के पति की मौत

नवीनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित धनाव पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना, दो अन्य घायल, गांव में कोहराम

औरंगाबाद ग्रामीण. नवीनगर प्रखंड के नवीनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित धनाव पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा गांव निवासी मुसाफिर पाल के पुत्र विनोद पाल के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे बाइक सवार घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. इस घटना में मुसाफिर पाल के घर का चिराग बुझ गया. जानकारी के अनुसार, विनोद पाल नवीनगर बाजार में किराये पर कमरा लेकर रहते थे. पिछले डेढ़ वर्षो से वह एनटीपीसी में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर काम करते थे. उसकी पत्नी उर्मिला देवी केरका पंचायत की सरपंच है. परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने रूम से खाना खाने के बाद बाइक से एनटीपीसी में ड्यूटी करने जा रहा था. जैसे ही नवीनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित धनाव पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी की विनोद की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, दूसरे बाइक सवार भी दोनों युवक घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, जानकारी मिली के दूसरे बाइक सवार घायल दोनों युवकों के परिजन हंगामे के डर से किसी दूसरे अस्पताल लेकर चले गये. जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने विनोद की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे लेकर जमुहार मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद जमुहार में ही विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शनिवार की दोपहर पैतृक गांव खदहा में मृतक के शव का दाह संस्कार किया गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में सरपंच प्रतिनिधि की मौत हुई है. परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जानकारी मिली कि मृतक विनोद के दो बेटा व एक बेटी है. विनोद की मौत के बाद उसके परिजनों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया. उसकी ही कमाई से ही उसका घर चलता था. इधर सरपंच प्रतिनिधि विनोद पाल की मौत के बाद मुखिया जगदीश कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, समाजसेवी सरोज मेहता, अमरेंद्र मेहता, व्यवसायी व समाजसेवी अनिल कुमार मेहता, मुनचुन सिंह, पूर्व मुखिया ललन मेहता, बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार मेहता, दर्शन कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है. समाजसेवी अनिल मेहता ने बताया कि मृतक की कमाई से ही उसके घर चलता था. मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चला गया. इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े हैं. मृतक के परिजनों को हर संभव जरूरत अनुसार मदद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >