Aurangabad News : युवक का अपहरण, पांच लाख की मांगी फिरौती, चंद घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

Aurangabad News : देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव का मामला

देव. देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव निवासी लाइब्रेरी संचालक कृष्णा मिश्रा का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस एक्टिव हो गयी. हालांकि कुछ घंटे बाद ही अपहृत को रफीगंज के इलाके से बरामद कर लिया गया. इससे पूर्व अपहरण की चर्चा होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. कृष्णा मिश्रा के पिता अजीत मिश्रा और परिजनों ने सोमवार की सुबह अपहरण की शिकायत देव थाने में दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों ने कहा कि फिरौती की रकम पांच लाख रुपये भी फोन व्हाट्सएप के माध्यम से मांग की गयी. इधर, एससीडीपीओ 2 अमित कुमार ने बताया कि युवक कृष्णा मिश्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इधर, स्थानीय समाजसेवी शक्ति मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चचेरे भाई के अपहरण व पांच लाख रुपये फिरौती से संबंधित जानकारी साझा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >