औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर स्थित आरबीआर खेल मैदान में गुरुवार को अखिल भारतीय हलवाई वैश्य सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन धीरज कुमार गुप्ता द्वारा किया गया.
आरबीआर खेल मैदान में पूजनोत्सव व मेले की भव्य तैयारी
बैठक के दौरान आगामी 12 सितंबर को आरबीआर खेल मैदान में आयोजित होने वाले 33वें बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.
प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजनोत्सव के पावन अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा. बैठक में मेले के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को मिला निमंत्रण
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को आमंत्रित किया गया है. मंत्री की ओर से पूजनोत्सव में शामिल होने का सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है, जिससे समाज के लोगों में काफी उत्साह है.
बैठक में वैश्य समाज के कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजित इस बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से अजय कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, संतन प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, उदय गुप्ता, अशोक प्रसाद, कमलेश गुप्ता, सोनू, मिथिलेश कुमार, चीकू कुमार, रविंद्र कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, आनंद गुप्ता, पिंटू कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ सेठ और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
