Aurangabad News: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद अंबा एवं कुटुंबा क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया. मतगणना के बाद जीत की घोषणा होते ही जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया.
अंबा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विजयी नारे लगाए. इस मौके पर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, अभियान सह संयोजक पप्पू कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, अभय कुमार, सोनू पांडेय, धीरज पांडेय एवं संतोष कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
जीत को बताया नये अध्याय की शुरुआत
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत बिहार की राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत है. उनका कहना था कि जन सुराज जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर राजनीति कर रही है और उपचुनाव का परिणाम जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में जन सुराज राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
कुटुंबा में भी आतिशबाजी हुई
वहीं कुटुंबा के परशुराम चौक पर भी समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की. कार्यक्रम में गोलू दुबे, दीपक दुबे, शिवानंद दुबे, अभिषेक तिवारी, प्रदीप दुबे, प्रेमशंकर दुबे, अंटू दुबे, संतोष दुबे, हिमांशु दुबे, ‘टाइगर’ समेत कई लोग उपस्थित थे.
समर्थकों ने जताया मजबूत भविष्य
गोलू दुबे ने कहा कि यह जीत केवल शुरुआत है और आने वाले समय में जन सुराज बिहार की राजनीति में और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी. जीत को लेकर समर्थकों में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा.
