औरंगाबाद: प्रभात खबर की खबर का असर, फॉरेक्स ट्रेडिंग और TLC क्रिप्टो निवेश मामले में एजेंटों में बढ़ी बेचैनी, कार्रवाई की उम्मीद

औरंगाबाद में फॉरेक्स ट्रेडिंग और TLC क्रिप्टो के नाम पर निवेशकों से ठगी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद कथित एजेंटों के फोन बंद आ रहे हैं और निवेशक अब कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं. थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है.

Aurangabad forex trading tlc crypto: फॉरेक्स ट्रेडिंग और टीएलसी क्रिप्टो समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म के नाम पर निवेशकों से मोटी रकम जुटाने और कथित तौर पर पैसा डूबने का मामला सामने आने के बाद जिले में बेचैनी बढ़ गई है. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद निवेशकों से संपर्क रखने वाले कई कथित एजेंटों और संचालकों के मोबाइल बंद बताए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने अपने पुराने संपर्कों से दूरी बनानी शुरू कर दी है.

निवेशकों में कार्रवाई की उम्मीद जगी

खबर प्रकाशित होने के बाद कथित निवेश योजनाओं में रकम फंसी होने की शिकायत करने वाले निवेशकों में कार्रवाई की उम्मीद जगी है. कई पीड़ितों ने प्रभात खबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि अखबार ने उनकी समस्या को प्रमुखता से सामने लाया है. पीड़ितों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, निवेश की रकम फंसने से परेशान कई लोग अब संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं. कुछ पीड़ित आपस में संपर्क कर दस्तावेज, भुगतान, बैंक लेन-देन और एजेंटों से हुई बातचीत से जुड़े साक्ष्य जुटा रहे हैं. आने वाले दिनों में थानों में प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है.

दूसरी कंपनियों के नाम पर निवेश कराने वालों में भी बेचैनी

फॉरेक्स और क्रिप्टो के नाम पर चल रहे कथित नेटवर्क को लेकर खबर सामने आने के बाद दूसरी कंपनियों के नाम पर निवेश का जाल बिछाने वालों में भी बेचैनी की चर्चा है. चर्चा है कि कुछ दिनों के लिए ऐसे नेटवर्किंग और निवेश कार्यक्रमों को रोकने तथा सक्रिय एजेंटों के भूमिगत होने की कोशिश की जा रही है.

अब जांच और कार्रवाई का इंतजार

निवेशकों का कहना है कि सिर्फ नाम और कंपनी बदलकर लोगों को आकर्षक रिटर्न का लालच देने वालों की गतिविधियों की जांच जरूरी है. अब निवेशकों की नजर पुलिस और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर है.

Also Read: अब पुनपुन से पटना सिर्फ 15 मिनट में, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड तैयार, इस दिन से दौड़ सकती हैं गाड़ियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >