पूरी रात चला पुलिस का सघन अभियान, 30 से अधिक वारंटी धराए, 200 लीटर शराब जब्त

Aurangabad News : पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है.

Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट) अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की रात औरंगाबाद पुलिस ने जिलेभर में विशेष सघन अभियान चलाया. अभियान के तहत देर रात तक वाहन जांच, छापेमारी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रही.

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के साथ-साथ प्रमुख ग्रामीण सड़कों पर विशेष जांच चौकियां स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.

फरार चले रहे वारंटियों पर शिकंजा

अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी

पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की. विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 200 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई. साथ ही शराब तस्करी एवं अवैध बिक्री से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

छापेमारी अभियान लगातार चलाए जाएंगे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >