पशु लदा पिकअप जब्त, अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज

पशुओं की देखरेख के लिए बभंडीह गौशाला को किया गया सुपुर्द

पशुओं की देखरेख के लिए बभंडीह गौशाला को किया गया सुपुर्द कुटुंबा. सिमरा थाना की पुलिस ने पशु लदा एक पिकअप जब्त किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अजानिया गांव स्थित गेट के समीप पशु लदा एक पिकअप आम लोगों द्वारा रोक कर रखा गया है. उक्त पिकअप पर पशु लदे हुए हैं. पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंचकर पशु लदे पिकअप को अपने कब्जे में कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप पर एक के उपर दूसरे पशुओं को क्रूरतापूर्ण से लोड किया गया था. हालांकि, पुलिस पहुंचने की भनक लगते हीं पशु तस्कर वहां से फरार हो गये. मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर थाने में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात लोगो के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं, जब्त किये गये सभी पशुओं को उचित ढंग से देख-रेख करने के लिए बभंडीह गांव के समीप गौशाला में सुपुर्द किया गया है. उन्होने बताया जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार पशु माफियाओं को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >