ओबरा में भारत स्वाभिमान और पतंजलि संगठनों की बैठक, नई प्रखंड कमेटी का गठन

Aurangabad News : ओबरा में पतंजलि योग समिति की नई प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। जल्द ही भव्य योग शिविर आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य योग और आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करना है.

Aurangabad News : प्रखंड में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई. बैठक सूर्य मंदिर रोड स्थित गंगा मार्केट के विनोद वस्त्रालय परिसर में हुई. बैठक में संगठन को पंचायत एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करने तथा योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

एक सप्ताह के भीतर भव्य योग शिविर आयोजित करने का निर्णय

बैठक में आगामी एक सप्ताह के भीतर ओबरा प्रखंड में भव्य योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रखंड की सभी पंचायतों में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रति लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई. कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को योग और आयुर्वेद से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने पर जोर दिया.

Also Read : युवा शक्ति से शहर को मिल रही नयी पहचान, डॉ चंचल कुमार को किया गया सम्मानित

भारतीय शिक्षा बोर्ड से नए विद्यालयों को जोड़ने की योजना

बैठक में भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से नए विद्यालयों को जोड़ने तथा गुरुकुलीय परंपरा को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान भारत को स्वस्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव तक संगठन की समितियों का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया और विभिन्न पदों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. नई कमेटी में भारत स्वाभिमान के मुख्य संरक्षक कमलेश कुमार विकल, प्रखंड प्रभारी संजय गुप्ता, पतंजलि योग समिति के प्रखंड प्रभारी मदन पांडेय, युवा भारत के प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा और पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रखंड प्रभारी मंगलेश कुमार बनाए गए.

कई कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

भारत स्वाभिमान के महामंत्री पद की जिम्मेदारी दीपक कुमार को दी गई. वहीं संगठन मंत्री नंदकिशोर शास्त्री, सोशल मीडिया प्रभारी रवि रंजन, संवाद प्रभारी रवि प्रकाश, कार्यालय प्रभारी सुबोध तथा भारत स्वाभिमान ग्रामीण प्रभारी सुशील पांडेय को बनाया गया.

Also Read : औरंगाबाद में नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामीणों को किया जागरूक

जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कमेटी गठन

जिला समिति की ओर से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी विनोद आर्य और जिला संगठन मंत्री सुजीत आर्य की उपस्थिति में नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को पंचायत से लेकर गांव स्तर तक पहुंचाने तथा योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

Also Read : औरंगाबाद: 13 वर्षों से जारी आस्था की परंपरा, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरिया जत्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >