औरंगाबाद : पातालगंगा सिंचाई कॉलोनी-चांदपुर सड़क बदहाल, अंतिम संस्कार में आनेवालों को होती परेशानी

औरंगाबाद में पातालगंगा सिंचाई कॉलोनी से चांदपुर जाने वाली कच्ची सड़क कीचड़ और गड्ढों से भरी है, जिससे ग्रामीणों को रोज़ाना भारी आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की बदहाली अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है.

road condition : देव सिंचाई कॉलोनी से चांदपुर जाने वाली मिट्टी की सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है. बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क पर कीचड़ व फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. इसी रास्ते से लोग श्मशान घाट जाते हैं. खराब सड़क के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

स्कूली बच्चों को तय करनी पड़ती है अधिक दूरी

वहीं, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के पक्कीकरण की मांग की जा रही है, मगध पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल देव के निदेशक शशि रंजन मौआर ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है. बारिश के दिनों में कीचड़ और फिसलन के कारण बच्चों की परेशानी और बढ़ जाती है.

लोगों ने की सड़क के पक्कीकरण की मांग

उन्होंने प्रशासन से पांतालगंगा सिंचाई कॉलोनी-चांदपुर मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण कराने की स्पष्ट मांग की है, ताकि बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके .ग्रामीणों ने कहा अब तक इस दिशा में पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र पक्कीकरण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >