बिहार में पंचायत समिति सदस्य की दबंगई पड़ी भारी, नशे में पिस्टल लहराते गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में अंबा थाना पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय उर्फ पुटूल पांडेय को नशे की हालत में पिस्टल लहराते हुए गिरफ्तार किया. बुधवार देर शाम चिल्हकी गांव में दहशत फैलाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें मौके से दबोच लिया.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय उर्फ पुटूल पांडेय की दबंगई उन पर ही भारी पड़ गई. अंबा थाने की पुलिस ने बुधवार देर शाम चिल्हकी गांव में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतुल पांडेय को उस वक्त दबोच लिया. जब वह नशे में धुत होकर हाथ में पिस्टल लहराते हुए गांव में घूम रहे थे.

हरकत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उनकी इस हरकत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी. घबराए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अतुल पांडेय कुटुंबा प्रखंड के अंबा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Also Read: शौक पूरा ���रने को इंजीनियरिंग का छात्र बना स्नैचर, पटना के इस जगह पर 2 से 3 हजार में बेचता था चोरी का मोबाईल

कानून से ऊपर नहीं कोई- पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि “कानून का हाथ लंबा होता है, कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता.” पंचायत समिति सदस्य होते हुए भी अतुल पांडेय ने नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते अब उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >