ओबरा थाना में पुलिस अधिकारियों को सम्मान, अपहृत छात्रों की सकुशल बरामदगी पर मिली सराहना

Aurangabad News: ओबरा थाना परिसर में सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति द्वारा बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. अपहृत छात्र शिवम कुमार और आद्विक की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. समिति और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की.

Aurangabad News(ब्रजेश द्विवेदी): जिले के ओबरा थाना परिसर में सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया. समिति के अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ अशोक कुमार दास, एसएचओ नीतीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और अवर निरीक्षक अंकित कुमार को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया.

पुलिस प्रशासन की सराहना

समिति के सदस्यों ने बताया कि अपहृत छात्र शिवम कुमार और आद्विक की सकुशल बरामदगी में इन पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही. पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. श. सम्मान समारोह में चंदन कुमार सिंह, सहजानंद उर्फ डिकू, नॉलेश मिश्रा, आनंद विश्वकर्मा, धीरज सिंह, गुड्डू सिंह, मुकेश कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ओबरा थाना में पदस्थापित अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और तत्परता के साथ किया है.


समिति के अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.

एसएचओ ने जताया आभार

एसएचओ नीतीश कुमार ने सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरीय अधिकारियों तथा परिजनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इसी प्रकार पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहें. पुलिस हमेशा जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है.

Also Read: शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >