औरंगाबाद के न्यू एरिया में पहली बार गणेश उत्सव, आरती के बाद वृंदावन की प्रिया किशोरी का संगीत कार्यक्रम

शहर के न्यू एरिया में इस साल गणेश उत्सव की नई शुरुआत हुई है. शिव गणेश सेवा संस्थान द्वारा पहली बार आयोजित इस उत्सव में स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. उत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

औरंगाबाद से धीरज झा की रिपोर्ट

Ganesh Puja Aurangabad : शहर में गणेश उत्सव को लेकर इस बार नई शुरुआत हुई है. धर्मशाला चौक स्थित गणेश मंदिर के बाद अब न्यू एरिया के प्रियवर्त पथ, रमेश चौक के पास भी गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. शिव गणेश सेवा संस्थान की ओर से यहां पहली बार गणेश पूजा और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है.

पहली बार मोहल्ले में हो रहा गणेश उत्सव

आयोजकों के अनुसार, गणेश उत्सव को लेकर प्रियवर्त पथ में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की गयी है. शिव गणेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष चुलबुल सिंह और सचिव निर्भय सिंह के साथ विपिन सिंह, नीतिश सिंह, चीकू, मोनू, गुंजन समेत अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं.

शाम 6:30 बजे होगी गणेश जी की आरती

मंगलवार की शाम 6:30 बजे गणेश जी की आरती होगी. इसके बाद शाम 7 बजे वृंदावन से आ रही प्रिया किशोरी जी का विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह

न्यू एरिया में पहली बार बड़े स्तर पर गणेश उत्सव आयोजित होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है. लोगों का कहना है कि मोहल्ले में ही पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो सकेंगे. आयोजन के दौरान पूजा-पाठ के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा.

प्रियवर्त पथ बना गणेश उत्सव का नया केंद्र

इस आयोजन के साथ न्यू एरिया का प्रियवर्त पथ शहर में गणेश उत्सव के प्रमुख आयोजन स्थलों में शामिल हो गया है. स्थानीय लोगों के लिए यह पहला मौका है, जब उनके मोहल्ले में इस स्तर पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >