मामूली विवाद में अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, एफआइआर दर्ज

औरंगाबाद न्यूज : मेघराज बिगहा गांव में चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

औरंगाबाद न्यूज : मेघराज बिगहा गांव में चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

सामुदायिक भवन में सो रहे अधेड़ पर किया हमला

आरोपित के बेटे और बेटी की होने वाली है शादी

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई टोले मेघराज बिगहा गांव में मामूली विवाद को लेकर 50 वर्षीय अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मिश्री चौधरी के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर रात की है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को ही मृतक का चचेरा भाई अशोक चौधरी फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था. उसके पास में ही बैठा मिश्री ने उसे धीमी आवाज में बात करने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गयी. मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया. दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं और हाथापाई भी हुई. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाकर अलग कर दिया. इसके बाद मिश्री चौधरी अपने घर चला गया. खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह गांव के ही सामुदायिक भवन में सोने चला गया, जहां लगभग आधी रात को अशोक चौधरी समेत अन्य लोगों ने उस पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मिश्री के पुत्र नीतेश तथा अन्य लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में अधेड़ की मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दी गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी.

क्या कहते हैं थानेदार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी भेजा गया है.

30 अप्रैल को आरोपित की बेटी की शादी ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित अशोक चौधरी की बेटी व बेटे की शादी है. शुक्रवार को ही बेटी का तिलक लेकर जाना था. 30 अप्रैल को बेटी की बारात मेघराज बिगहा गांव में आने वाली है. उसी दिन बेटे का तिलक भी है. शादी को लेकर घर के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए थे. इसी दौरान यह घटना हो गयी. घटना के बाद आरोपित अशोक चौधरी सहित अन्य लोग फरार चल रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने उक्त गांव निवासी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजनों ने पुलिस को दिये आवेदन में अशोक चौधरी के अलावे 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इधर, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >