Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अमन सिंह ने नीट (NEET UG) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5399 प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर और परिजनों में खुशी का माहौल है.
ग्रामीण परिवेश से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
अमन सिंह नरारी कलां खुर्द थाना क्षेत्र के सदुरी कर्मा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह एवं उषा कुमारी के पुत्र हैं. एक साधारण ग्रामीण परिवेश से आने वाले अमन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है. अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया है.
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की जताई उम्मीद
अमन की इस उपलब्धि पर लॉर्ड बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. धनंजय कुमार ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है. वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अमन को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में एक कुशल डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करेंगे.
