जदयू के उपेक्षित कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया विरोध

औरंगाबाद न्यूज : भ्रष्टाचार के विरोध में धरना देने का निर्णय, इस्तीफा देने का दावा

औरंगाबाद न्यूज : भ्रष्टाचार के विरोध में धरना देने का निर्णय, इस्तीफा देने का दावा

प्रतिनिधि, ओबरा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को जनता दल यू के उपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व महासचिव जितेंद्र शर्मा व संचालन राजू सिंह ने किया. कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री सदस्यों के चुनाव में की गयी मनमानी के प्रति विरोध जताया. उपेक्षित कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उनका ख्याल नहीं रखा गया. सम्मान नहीं दिया गया. इस वजह से वे सभी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. उपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में धरना देने का भी निर्णय लिया. डॉ रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि यह इस्तीफा फैक्स के माध्यम से पटना पार्टी कार्यालय में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है. इस वजह से जगतपति स्मारक से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया. साथ ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की. सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि प्रदेश के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रखंड 20 सूत्री के सदस्यों का चुनाव हुआ है. पुराने कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. परंतु, सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी में अपनी सक्रियता बनाये रखें. पार्टी आपको सम्मान देगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता धैर्य रखें. इधर, मौके पर पूर्व प्रखंड प्रवक्ता डॉ रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अशोक पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार गुप्ता, सुरीठ सिंह, जितेंद्र शर्मा, राजू सिंह, विंदा यादव, वीरेंद्र मेहता, संजय मेहता, संतोष गुप्ता, लोहा सिंह, सत्येंद्र नारायण, मो नसीम सिंह, सुशील पांडेय, विकास मल्होत्रा, योगेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर प्रजापति आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >