समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी

औरंगाबाद न्यूज : रविदास जयंती पर समारोह का आयोजन

औरंगाबाद न्यूज : रविदास जयंती पर समारोह का आयोजन

नवीनगर.

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार जनकपुर पोखरा गांव में रविदास जंयती पर समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भारती एवं संचालन शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने किया. उद्घाटन पूर्व डीएसपी रांची रामलाल राम ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. जब तक शिक्षित समाज नहीं होगा, तब तक समाज संगठित नहीं हो सकता है. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ औरंगाबाद के जिला कार्यकारिणी सदस्य पंचम कुमार दास ने कहा कि शिक्षित के साथ-साथ समाज को नशामुक्त भी बनाना होगा, तब ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है. नशा मुक्त समाज की स्थापना करना संतों की भी सोच रही है. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कर्मदेव राम ने कहा कि बाबा साहब के दिये मंत्र पर समाज को चलना होगा. उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो का नारा दिया. रविदसिया धर्म संगठन के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष प्रमोद राम ने कहा कि सबों को आपसी समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. इस कार्यक्रम में जिला पार्षद पुष्पलता, बीएसपी अध्यक्ष बिहार शंकर महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष पलामू अजय भारती, प्रदेश प्रभारी बीएसपी बिहार इं सुनेश कुमार, मेजर अनिल कुमार, रामबृक्ष पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राम, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद राम, प्रखंड सचिव रविदास महासभा जयचंद राम व प्रखंड कोषाध्यक्ष सत्येंद्र राम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >