किताब के साथ बच्चों को सामाजिक व नैतिक ज्ञान देना जरूरी : विधायक

अडानी इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अडानी इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंबा. राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित समाज का होना जरूरी है. बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक नैतिक ज्ञान दिया जाना चाहिए. ये बातें विधायक ललन राम ने कही. वे शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रिसियप के मिर्जापुर स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से यह पता चलता है कि यहां बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाती है. जिस देश के लोग शिक्षित व संस्कारी हो तो देश निश्चित रूप से तरक्की करता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर सर्वांगीण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. शिक्षक व्यक्ति समाज के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाता है. सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने की उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक के साथ प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, आइडीबीआइ बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के सहायक प्रबंधक राजकुमार, सुजीत कुमार सिंह, विद्यालय के सचिव प्रकाश कुमार सिंह, पंकज सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सभ्यता व संस्कृति की शिक्षा जरूरी है. इससे बच्चे संस्कारी होंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए शिक्षा जरूरी है. सभी प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया गया है, ताकि बेहतर शिक्षा दिया जा सके. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पूरे दिन गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह एवं सिद्धि कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर अश्विनी कुमार सिंह, कुमार मनीष तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, रोहिणी नंदा आदि थे.

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी बेहतर प्रस्तुति

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद स्कूली बच्चों ने अलग-अलग कई विधाओं में बेहतर प्रस्तुति दी. पांचवीं कक्षा की छात्रा तान्या, निशि, साहित्या, अन्नया, सुप्रिया, रिद्धि आदि ने वेलकम साउंड से आगत अतिथियों का स्वागत किया. वहीं, वंदना, जानवी, साक्षी, समृद्धि, सौम्या, पीहू आदि ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके उपरांत वैष्णवी, अन्नया, श्रुति, अंशु, अदिति आदि ने गुनगुनाले सॉन्ग पर प्रस्तुति दी. वही चौथी एवं छठी कक्षा के सत्यम यादव, मनीष, आर्यन, सौरभ, अहमद, आयुष, अंश आदि ने कॉमेडी डांस प्रस्तुत किया. सातवीं कक्षा के बच्चे श्रेया, विक्रम, मयंक, पिंटू, पीयूष आदि ने भी खूबसूरत प्रस्तुति दी. 12वीं की छात्रा सृष्टि व मानसी ने गीता सार प्रस्तुत किया तो दर्शकों ने काफी सराहना किया. विद्यालय की छात्रा रिमझिम, डोली, आराधना, अंकित, आरोही, अनामिका, गौरी आदि ने अरे मालिक तेरे बंदे हम गीत प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहना की. विद्यालय के सचिव प्रकाश कुमार ने विद्यालय की विधि व्यवस्था से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधि के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है. यहीं कारण है कि यहां के बच्चे निरंतर बेहतर कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >