अवैध हथियार और सात कारतूस बरामद

प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गोह. एसपी स्वप्नाजी मेश्राम के निर्देशानुसार जिला आसूचना इकाई के सहयोग से गोह थाना की पुलिस द्वारा गोह थाना क्षेत्र के नगाईन, गम्हारी व अजान में एरिया डोमिनेशन व छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में अजान निवासी छोटू शर्मा के घर से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार, छापेमारी के क्रम में एक देसी बड़ा बंदूक, एक देशी पिस्तौल व सात कारतूस जब्त किया गया है. इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >