गेमन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90.130 लीटर शराब और बीयर की खेप बरामद

पुलिस ने गुप्त सूचना पर गेमन पुल के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी, बीयर और देशी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है.

Aurangabad News: बारुण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर और देशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि गेमन पुल के पास भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है और उसकी खेप को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.

90.130 लीटर शराब जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 90.130 लीटर शराब बरामद की. जब्त शराब में शामिल हैं:

  • विदेशी शराब (750 एमएल) – 15 बोतल (11.250 लीटर)
  • बीयर (500 एमएल) – 108 कैन/बोतल (54 लीटर)
  • स्पेशल ब्लेंड व्हिस्की (180 एमएल) – 96 बोतल (17.280 लीटर)
  • देशी शराब (200 एमएल) – 38 पाउच/बोतल (7.600 लीटर)

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बरामद सभी शराब को जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajuranjan kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >