स्काॅर्पियो व कार की टक्कर में चार घायल

एनएच 120 दाउदनगर-बारुण रोड स्थित शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरायी स्काॅर्पियो

दाउदनगर. एनएच 120 दाउदनगर-बारुण रोड स्थित शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी. हालांकि, स्काॅर्पियो व कार की टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, कार ने स्काॅर्पियो में पीछे से टक्कर मारी. दोंनो वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 100 मीटर दूर खड़े डंपर में स्काॅर्पियो टकरा गयी और उसका आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि एयर बैग खुलने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नोखा से डीहरा जा रही थी. इसके चालक सुमित कुमार घायल हैं. कार ने जिस स्काॅर्पियो वाहन में टक्कर मारी वह बिक्रमगंज में किसी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ओबरा जा जा रही थी. दोनों वाहन पर चार-चार व्यक्ति बैठे हुए थे. घटना की सूचना के बाद वहां एएसआई आरबी चौधरी एवं अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे. घायलों को अरविंद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी चारों घायल खतरे से बाहर हैं. घायलों में रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के अरौल निवासी सुमित कुमार, ओबरा निवासी अशोक कुमार, अरवल थाना के जलवइया निवासी शारदा कुमारी और ओबरा के डीहरा निवासी अनिरुद्ध सिंह शामिल हैं. सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

सड़क किनारे लग रहे जब्त वाहन

शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप पुलिस एवं खनन विभाग की कार्रवाइयों में जब्त वाहन सड़क किनारे ही लगाये जा रहे हैं. इन वाहनों को लगाने के लिए आज तक जगह की तलाश पूरी नहीं हो सकी है. करीब पांच-छह वर्षों से जगह की तलाश किये जाने की चर्चा रही है, लेकिन न तो इन वाहनों को लगाने के लिए अब तक जगह की तलाश पूरी हो सकी है और न इसके लिए कोई सकारात्मक पहल की जा रही है. इसके कारण शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास कुछ वाहनें दाउदनगर-बारुण रोड में बाजार आने वाली सड़क पर लगी हुई है तो कुछ वाहन तरारी जाने वाली सड़क पर किनारे में लगी हुई है. कुछ तो हाल में जब्त हुई है, तो कुछ की स्थिति देखने से ऐसी लगती है कि काफी पहले से जब्त हैं. सड़क किनारे जब्त वाहनों के लगे होने के कारण सड़क का उसकी चौड़ाई के अनुरूप खाली नहीं रह पा रहा है. कई पुराने वाहनों में घास उग गया है. कई वाहन खड़े-खड़े जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं. इससे पहले थाना के पास दाउदनगर-बारुण रोड पर जब्त वाहनों को लगाया जाता था ,जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. लेकिन उस स्थान से हटकर अब शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास जब्त वाहनें लगायी जा रही है. लोगों का कहना है कि वाहन भी इस तरीके से लगाये गये हैं कि दोनों तरफ से आवागमन करने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता. इससे दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >