दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार घायल, रेफर

अंबा-नवीनगर मुख्य पथ स्थित रसोईया गांव के समीप हुई घटना

कुटुंबा. कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर मुख्य पथ स्थित रसोईया गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए.घटना सोमवार को दोपहर की है. घायलो में माली थाना क्षेत्र के गोमदाही गांव निवासी अवधेश यादव की पुत्री संजू कुमारी और उसका भाई राहुल कुमार तथा नवीनगर थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी चंचला कुमारी और टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव निवासी रंजीत सिंह शामिल है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संजू और उसका भाई राहुल अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज नवीनगर में स्नातक के छात्र है.दोनो भाई-बहन अंबा के जनता कॉलेज लभरी परसावां केंद्र से परीक्षा देकर एकहीं बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इधर, दूसरे बाइक पर चंचला थी,जिसका परिचालन विपरीत दिशा की ओर से रंजीत कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी क्रम में एक हाईवा के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हुई. उक्त घटना में दो परीक्षार्थी सहित अन्य एक युवती व दूसरा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं जिस बाइक पर संजू सवार थी, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे कुटुंबा थाना के पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच गये. उन्होंने पेट्रोलिंग पुलिस को घटनास्थल पर बुलाकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुटुंबा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. ओपीडी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उक्त चारो घायलों को बेहतर इलाज के रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को हेड इंज्यूरी हैं, जिनका समुचित उपचार रेफरल अस्पताल में संभव प्रतीत नहीं हुआ. ऐसे में जरूरत अनुसार जांच कराकर उपचार कराने के लिए उन्हे रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है. मामले में अभी तक किसी व्यक्ति ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >