Aurangabad News : दाउदनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर गांव में छापेमारी कर एक घर से साढ़े छह किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से गांजा के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान अकबरपुर निवासी प्रभात सुमन उर्फ टेनी के रूप में हुई है.
घर में गांजा छिपाकर रखने की मिली थी सूचना
दाउदनगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रभात सुमन उर्फ टेनी अवैध रूप से गांजा की बिक्री करता है. सूचना के अनुसार उसने बिक्री के लिए अपने घर में गांजा छिपाकर रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया.
Also Read : औरंगाबाद में नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामीणों को किया जागरूक
प्लास्टिक के बोरे से बरामद हुआ 6 किलो 500 ग्राम गांजा
गठित पुलिस टीम ने अकबरपुर गांव स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर में प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया कुल 6 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए मौके से आरोपित प्रभात सुमन उर्फ टेनी को गिरफ्तार कर थाना लाया.
Also Read : महाबली सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन और एनडीए की मजबूती पर हुई चर्चा
प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई
एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि इस मामले में दाउदनगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार टू, शैलेश कुमार सिंह, सुदीश कुमार, परमानंद कुमार यादव, एएसआई भूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र तिवारी तथा सिपाही नीतीश कुमार, सकीना खातून और प्रशांत कुमार शामिल थे.
Also Read : औरंगाबाद में नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामीणों को किया जागरूक
