ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में चालक की मौत

मदनपुर में हरचापी मोड़ के समीप की घटना, खलासी घायल

मदनपुर में हरचापी मोड़ के समीप की घटना, खलासी घायल

मदनपुर.

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहरचापी मोड़ के समीप ट्रक व कंटेनर की टक्कर में 21 वर्षीय कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं 22 वर्षीय सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के नगला रामदयाल गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र टैनी कुमार के रूप में हुई है. मउटी गांव निवासी हरविंदर सिंह के पुत्र सचिन कुमार घायल हो गया है. घटना रविवार की सुबह की है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में इलाज के दौरान घायल सह चालक सचिन कुमार ने बताया कि दोनों वाराणसी की ओर से कंटेनर से कुछ सामान लेकर गया की तरफ जा रहे थे. जैसे ही मदनपुर थाना क्षेत्र के पहरचापी मोड़ के समीप पहुंचे, तो चालक टैनी कुमार की आंख झपक गयी. इसके बाद कंटेनर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही चालक टैनी की दर्दनाक मौत हो गयी. कंटेनर के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मदनपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर मदनपुर थाने की पुलिस पहुंची और किसी तरह कंटेनर में फंसे चालक टैनी व सचिन को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने टैनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं सह चालक सचिन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया. मदनपुर थाना की पुलिस ने घायल सचिन के फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मदनपुर के लिए रवाना हो गए. इधर मदनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी है. परिजनों को शव सौंपने के लिए थाना में रखा गया है. वैसे संवाद प्रेषण तक परिजन मदनपुर थाना नहीं पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >