बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ एसके शशि, बढ़ाया मान

होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ एसके शशि को बिहार गौरव सम्मान से नवाजा गया. जानिए उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से.

Aurangabad News: रफीगंज. प्रखंड के कासमा स्थित कासमा शशि होम्योपैथी क्लिनिक के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एसके शशि (डॉ. पियूष कुमार) को होम्योकॉन-2026 के अवसर पर ‘बिहार गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान डॉ. अरविंद रिसर्च लैब की ओर से होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध कार्य एवं चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया.

29 वर्षों की चिकित्सा यात्रा

होम्योपैथी के क्षेत्र में 29 वर्षों की सफल यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह एक अगस्त को हाजीपुर स्थित द राज पैलेस रिसॉर्ट में हुआ. इसमें बिहार सहित देशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिली सराहना

डॉ. एसके शशि ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने अपने शोध एवं उपचार पद्धतियों पर अंतरराष्ट्रीय मंचों से विचार प्रस्तुत किए हैं, जिसकी लगभग 80 देशों से आए विशेषज्ञों ने सराहना की. उन्हें दुबई, कजाकिस्तान, नेपाल, अबूधाबी, नागपुर, लखनऊ और वाराणसी सहित अनेक स्थानों पर सम्मान प्राप्त हो चुका है.

सम्मान को बताया सामूहिक उपलब्धि

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शशि ने कहा कि बिहार गौरव सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि औरंगाबाद जिले, ग्रामीण क्षेत्र और उन सभी मरीजों का सम्मान है, जिनके विश्वास और सहयोग ने उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित किया है. उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी शोध आधारित, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >