शिविर में काउंटर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

बुधवार को सदर प्रखंड के पड़रावां पंचायत भवन में आयोजित शिविर का निरीक्षण डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा किया गया

औरंगाबाद शहर. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व विभाग आपके द्वार अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को सदर प्रखंड के पड़रावां पंचायत भवन में आयोजित शिविर का निरीक्षण डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा किया गया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने शिविर स्थल पर स्थापित विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया तथा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को निदेश दिया कि सभी आवेदनों का निबटारा त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये, जिससे आमलोगों को अंचल कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय का अनावश्यक परिभ्रमण न करना पड़े. डीएम ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपनी भूमि संबंधित समस्याओं, जैसे ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, छूटी हुई जमाबंदी का ऑनलाइन अंकन, उत्तराधिकारी नामांतरण, बंटवारा नामांतरण आदि के आवेदन शिविर स्थल पर ही प्रस्तुत करें, ताकि उनके प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके. यह उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग आपके द्वार अभियान का शुभारंभ 16 अगस्त से किया गया है, जो 20 सितंबर तक जिले के सभी अंचलों के ग्राम स्तर पर संचालित होगा. इस अभियान के अंतर्गत नामित राजस्व दल घर-घर जाकर भूमि संबंधित समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही प्रत्येक गांवों में निर्धारित तिथियों को विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आवेदनों का प्राथमिक स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >