दुर्घटना में डीजे संचालक की मौत

मछली मार्केट होकर बाइक से अपने घर शाहपुर जा रहा था

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के शाहपुर मुहल्ला निवासी व डीजे संचालक अमित कुमार की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात मछली मार्केट के समीप की है. अमित सिन्हा कॉलेज की तरफ से मछली मार्केट होकर बाइक से अपने घर शाहपुर जा रहा था. अचानक एक आवारा पशु उसकी बाइक के सामने आ गया. इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में गस्ती वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >