दाउदनगर के युवक धीरज का नहर में मिला शव, शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबने की आशंका

दाउदनगर के मौलाबाग निवासी 22 वर्षीय धीरज कुमार का शव सोन कैनाल में मिला है. गुरुवार रात शौच के दौरान नहर में गिर जाने से उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aurangabad Drowning Death: दाउदनगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी 22 वर्षीय धीरज कुमार का शव शुक्रवार की शाम अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया के समीप मुख्य सोन कैनाल से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

गुरुवार रात नहर में गिरने की बतायी जा रही बात

बताया जाता है कि गुरुवार की रात धीरज कुमार दाउदनगर के पटना मेन कैनाल नहर किनारे शौच करने गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए. पानी में डूबने से उनकी मौत होने की आशंका जताई गई है. नहर में युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने दाउदनगर थाने को जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई. युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था. टीम और परिजन काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.

हरदिया के पास नहर में तैरता मिला शव

शुक्रवार की शाम अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया के पास स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव को तैरते देखा. इसकी सूचना तत्काल मेहंदिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नहर से बाहर निकलवाया. बाद में शव की पहचान दाउदनगर के मौलाबाग निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई.

मेहंदिया के अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान और शव की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नहर में डूबने से होने की बात सामने आई है. वहीं, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने भी मेहंदिया थाना क्षेत्र में धीरज का शव बरामद होने की पुष्टि की.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस के अनुसार शव को अरवल सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर दाउदनगर पहुंचे.

युवक की मौत से मौलाबाग में मातम

धीरज की मौत की खबर मिलते ही मौलाबाग में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए इस हादसे से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं. घटना के बाद परिवार में गम का माहौल बना हुआ है. पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >