औरंगाबाद: दाउदनगर के रौशन कुमार सिन्हा को मिला 'आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ बिहार-2026' सम्मान

Aurangabad News: दाउदनगर के दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक रौशन कुमार सिन्हा को शिक्षा और कौशल विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ बिहार-2026' के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है. बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.

Aurangabad News: शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दाउदनगर के दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक रौशन कुमार सिन्हा को प्रतिष्ठित 'आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ बिहार-2026' सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें बिहार के युवाओं के बीच तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया.

ईशा देओल ने ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

पटना के एक होटल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया. समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रौशन कुमार सिन्हा को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

23 वर्षों से शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय

रौशन कुमार सिन्हा पिछले 23 वर्षों से शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनके नेतृत्व में दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने हजारों युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक और रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है. संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं.

एआई आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प

सम्मान समारोह में मुकेश मिश्रा ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सम्मान प्राप्त करने के बाद रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संस्थान के सभी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका संकल्प आगे भी जारी रहेगा. आने वाले समय में संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करेगा.

जिले में खुशी का माहौल

रौशन कुमार सिन्हा की इस उपलब्धि पर दाउदनगर सहित पूरे औरंगाबाद जिले में खुशी का माहौल है. शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Om Prakash

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >