औरंगाबाद में सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद केंद्रों में मिला प्रवेश

अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद केंद्रों में मिला प्रवेश प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर. सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को औरंगाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा केंद्र अधीक्षकों की तैनाती की गयी थी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था न हो. केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी और अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किये गये थे. प्रशासन की सतर्कता के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. बताया गया कि औरंगाबाद जिले में बिहार के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इसके कारण सुबह से ही शहर में परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखी गयी. कई छात्र-छात्राएं सुबह ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये थे. परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में उत्साह और हल्की घबराहट भी देखने को मिली. परीक्षा में शामिल होने आये अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा की व्यवस्था काफी अच्छी थी और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये थे. प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच की गयी. इसके बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गयी. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी थी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे. परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से निकलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष और राहत नजर आयी. कुल मिलाकर सिविल कोर्ट परिचारी की परीक्षा औरंगाबाद जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई. ज्ञात हो कि दोनों पालियों में परीक्षा ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >