नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औरंगाबाद में जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल-अबीर लगाकर जताया हर्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल-अबीर लगाकर जताया हर्ष औरंगाबाद ग्रामीण. भाजपा के युवा नेता व पूर्व मंत्री नितिन नवीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है. मंगलवार को शहर के रमेश चौक स्थित कुमार बद्री नारायण मार्केट के समीप कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर होली जैसा जश्न मनाया. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलायी. वैसे उक्त जगह पर नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण बड़े एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी और पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया. जैसे ही नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया, वैसे ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए. चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ने लगे और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने किया. उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने. जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार और विशेष रूप से औरंगाबाद के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी कार्यकर्ता संगठन में सर्वोच्च मुकाम तक पहुंच सकता है. पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआजी ने कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए इंसान है. उनके नेतृत्व में पार्टी बुलंदियों पर पहुंचेगी. पुरुषोत्तम कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुरजीत सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, सुनील सिंह और अनिल गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा एक नये युग में प्रवेश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले समय में बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा का परचम लहराएगा. युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक बासू, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, राकेश कुमार देवता, जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, जुलेखा खातून,उषा सिंह, अंजली कुमारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है. भाजपा ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और यही वजह है कि आज देश का युवा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन पर भरोसा करता है. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है. कार्यक्रम में रामरूप सिंह, टूना गुप्ता, बबलू कुमार, विकास बारूद, पिंटू सिंह, विकेश सिंह, वार्ड पार्षद सुशील कुमार सिंह, रौशन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >