पिकअप से मवेशी बरामद, दो हिरासत में

AURANGABAD NEWS.नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के माली स्कूल के समीप पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से आधा दर्जन मवेशी बरामद किये.

दोनों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे,पिकअप का चालक फरार फोटो नंबर-9- जब्त पिकअप में बंधे पशु प्रतिनिधि, नवीनगर. नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के माली स्कूल के समीप पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से आधा दर्जन मवेशी बरामद किये. इस मामले में बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा गांव निवासी उमेश लाठौर के पुत्र दिवान लाठौर और कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मोकर्रत गांव निवासी दीपक लाठौर को हिरासत में लिया गया. जानकारी के अनुसार, माली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र विवेक कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की कि वह सुबह माली मोड़ के समीप एक चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग पिकअप पर बेतरतीब तरीके से मवेशियों को लादकर चतरा-नवीनगर रोड से चरण की ओर जा रहे थे. सभी मवेशियों के पांव बंधे हुए थे. शक के आधार पर पिकअप को माली स्कूल के समीप रोका गया. दिवान लाठौर और दीपक लाठौर से पूछताछ की गयी, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. दोनों के पास कोई वैध कागजात भी नहीं थे, जबकि पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया. माली थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पिकअप को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जायेगा, जबकि आगे की कार्रवाई जारी है. बरामद मवेशियों को रिसियप थाना क्षेत्र की बभंडीह गौशाला को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >