आतंकी हमले के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

औरंगाबाद न्यूज : पहलगाम में मारे गये सैलानियों को दी गयी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद न्यूज : पहलगाम में मारे गये सैलानियों को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि,

दाउदनगर.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में दाउदनगर में स्थानीय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. यह कैंडल मार्च हनुमान मंदिर के पास से निकाला गया, जो मेन रोड से थाना रोड, नगर पर्षद रोड, कसेरा टोली, पटवा टोली, लखन मोड़ से होते मौलाबाग सूर्य मंदिर पर पहुंचा और वहां समापन किया गया. आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भारत सरकार से की गयी. दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. नेतृत्व कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने कहा कि देश की मांग है कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त व कठोर कार्रवाई करे. भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान दें. जदयू प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता व विधानसभा प्रत्याशी रह चुके अजय कुशवाहा, वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा, बसंत कुमार, मोतीलाल, प्रसाद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा केसरी, अनंतु लहरी, छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल चंद्रवंशी, युवा भाजपा नेता राजन आर्य, वेद आर्य, जदयू नेता संतोष दबगर, रंजीत पांडेय, जमुना सिंह, अमन साहू, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार, प्रह्लाद प्रसाद, गोविंद कुमार, गोलू चंद्रवंशी, गौतम कुमार आदि उपस्थित रेह.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >