Aurangabad News : औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने की. इस दौरान जिले के व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
व्यापारियों की सुरक्षा और उद्योग विस्तार पर हुई चर्चा
बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापार को बढ़ावा देने, जिले में नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय व्यापारियों को उद्योग एवं निवेश योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. सदस्यों ने कहा कि जिले की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए व्यापारिक माहौल को बेहतर करना जरूरी है.
मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Aurangabad Chamber of Commerce Meeting में मुख्य बाजारों में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई. खासकर ज्वेलर्स व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई. व्यापारियों ने कहा कि सुरक्षित माहौल मिलने से व्यवसाय को और बढ़ावा मिलेगा.
सरकारी योजनाओं का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार किया गया. चैंबर के सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखा जाएगा, ताकि उन्हें उद्योग और निवेश से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.
जिलेभर में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
चैंबर ने निर्णय लिया कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके.
नए सदस्यों का किया गया स्वागत
बैठक के दौरान हाल ही में चैंबर से जुड़े नए सदस्यों का पुष्पगुच्छ और सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया गया. उन्हें व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई.
बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद
बैठक में चैंबर के संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता, पंकज वर्मा, शिव गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश रंजन सहित कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, दुर्गेश पाठक, चंदन गुप्ता, आशीष कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, कुंदन माथुर, अजहर खान, बलचन गुप्ता, अरशद खान, गोल्डन खान, मनीष जैन, अशोक जैन, मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे.
