केशहर नदी के कैनाल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दधपी गांव के समीप मिले शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव के समीप केशहर नदी के कैनाल से गुरुवार को 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. देखते-देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ लोगों ने कैनाल में शव होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. ग्रामीणों ने पहचान करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी. जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने कैनाल में शव को देखा, जिसके बाद गांव में सूचना तेजी से फैल गयी. इधर, पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए चौकीदार के माध्यम से थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गयी है. अन्य थानों के पदाधिकारियों के साथ वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान कराने के लिए 72 घंटे तक थाना में रखा जायेगा. पहचान नहीं होने की स्थिति में दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >