औरंगाबाद की नित्या पांडेय ने अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

औरंगाबाद की 15 वर्षीय बॉक्सर नित्या पांडेय ने अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नित्या को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया.

Nitya Pandey National Boxing Gold Medal : बिहार के औरंगाबाद जिले की 15 वर्षीय नित्या पांडेय ने अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नित्या को बधाई देते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

खेल मंत्री ने बढ़ाया नित्या का हौसला

नित्या की उपलब्धि पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने नित्या को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी. खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहिए और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.

ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतना है सपना

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद नित्या का आत्मविश्वास और बढ़ा है. अब उनका लक्ष्य आगे की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाना है. नित्या का सपना भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है.

कम उम्र में बॉक्सिंग को बनाया लक्ष्य

नित्या ने कम उम्र में ही बॉक्सिंग को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार अभ्यास व मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं. प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अभ्यास जारी रखा और अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया.


नित्या पांडेय से बात करते हुए, प्रभात खबर डिजिटल के रिपोर्टर धीरज झा

दिव्यांग माता-पिता ने बेटी के सपने को दिया साथ

नित्या की सफलता के पीछे उनके परिवार का संघर्ष भी जुड़ा है. उनके माता-पिता दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उन्होंने बेटी के सपने को आगे बढ़ाने में लगातार उसका साथ दिया. शुरुआती दौर में संसाधनों और प्रशिक्षण से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आयीं, लेकिन परिवार के सहयोग और नित्या की मेहनत से वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने में सफल रहीं.

गोल्ड जीतने के बाद आगे की तैयारी में जुटीं नित्या

अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नित्या अब आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गयी हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ गांव और पूरे औरंगाबाद जिले में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने नित्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read : Nandan Yadav Encounter Case: जमुई में नंदन यादव के एनकाउंटर पर सीएम बोले- अपराधी का कोई जात नहीं होता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >