Bihar Crime News: औरंगाबाद के जमालपुर में अपराधियों ने गोली मार साधु को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Crime News:बिहार के औरंगाबाद में फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध साधु को अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की रात आठ बजे के करीब की है.

Bihar Crime News:बिहार के औरंगाबाद में फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध साधु को अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की रात आठ बजे के करीब की है. घायल साधु की पहचान राम कुमार शास्त्री के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, राम कुमार शास्त्री गांव के ही मंदिर के समीप बैठे हुए थे .इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हीं में से एक अपराधी ने राम कुमार शास्त्री को गोली मार दिया. वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से सभी फरार हो गए.

इधर, कुछ लोगों के सहयोग से घायल साधु को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पता चला कि साधु के पेट में गोली लगी है और स्थिति बेहद गंभीर है. वैसे प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने ऑटो सवार बदमाशों को किया अधमरा, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >