Aurangabad: आपसी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव में भूमि विवाद में 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के सिमरा जमशेद गांव निवासी देवेंद्र शर्मा के पुत्र रौशन कुमार उर्फ बंटी के रूप की गई है.

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव में भूमि विवाद में 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. बड़ी बात यह है कि घटना का अंजाम तब दिया गया, जब अंचल कर्मियों व पुलिस की देखरेख में विवादित भूमि की मापी कराई जानी थी. मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के सिमरा जमशेद गांव निवासी देवेंद्र शर्मा के पुत्र रौशन कुमार उर्फ बंटी के रूप की गई है.

30 डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक 30 डिसमिल जमीन का विवाद दो पक्षों में चल रहा था. सुनील सिंह नामक व्यक्ति को अपनी जमीन बेचनी थी. विवाद होने के बाद मापी के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था. पुलिस और सरकारी अमीन मापी के लिए पहुंचे थे. इसी बीच योगेंद्र पांडेय के पक्ष से कुछ लोग पहुंचे और विवाद करने लगें. दोनों पक्ष एक दूसरे से आपस में भिड़ गए. खूब लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया.

विवाद में चली गोली, बंटी को जा लगी

इसी बीच एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई. गोली सीधे बंटी को जा लगी और वह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

एसडीपीओ ने कहा पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़े

एसडीपीओ सदर 2 अमित कुमार का कहना है कि सुनील सिंह की जमीन थी और सोमवार को मापी का समय निर्धारित किया गया था. दोनों पक्षों को बुलाया गया था. पुलिस के साथ सरकारी अमीन भी मौजूद थे, लेकिन उक्त भूमि में पानी लगे होने के कारण बाद में मापी कराने की बात कही गई. इसके बाद पुलिस वहां से चली गई.

जानकारी मिली कि पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव किया. योगेंद्र सिंह सहित चार-पांच भाइयों की ओर से गोली चलाई गई. गोली लगते ही रौशन उर्फ बंटी घायल हो गया. सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पूर्व सांसद ने कि घटना की निंदा

चांदपुर गांव में गोलीबारी की घटना में युवक की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. चर्चा यह है कि पुलिस की मौजूदगी में घटना हुई. हालांकि एसडीपीओ सदर दो अमित कुमार ने पुलिस की मौजूदगी से इंकार किया है. औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने चांदपुर गांव की घटना की निंदा की है. साथ ही कहा कि इस घटना के पीछे पुलिस की विफलता है.

सावन माह में 72 वर्ष के बाद बन रहा है शुभ संयोग, ज्योतिषाचार्य से जानें 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >