दाउदनगर में विशेष वाहन जांच अभियान, 79 वाहनों से 1.82 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Aurangabad News : दाउदनगर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. 79 वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Aurangabad News : जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शनिवार को दाउदनगर के भखरुआ मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों की सघन जांच की गई.

हेलमेट और दस्तावेजों की हुई जांच

अभियान के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 79 वाहनों से 1 लाख 82 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया. सबसे अधिक कार्रवाई हेलमेट नहीं पहनने और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के मामलों में की गई.

यातायात नियमों के पालन के लिए किया गया जागरूक

जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया. अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

आगे भी नियमित रूप से चलेगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. उन्होंने लोगों से जिम्मेदार वाहन संचालन करने और सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >