विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: औरंगाबाद के नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में औरंगाबाद के श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुख्य अतिथि अभय कुमार सिंह ने मां के दूध को शिशु के लिए अमृत समान बताया.

Aurangabad Breastfeeding awareness: जिले के देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 के अवसर पर जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्तनपान के महत्व, उसके लाभ तथा शिशु स्वास्थ्य में उसकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान : अभय कुमार सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि मां का दूध विश्व की सबसे श्रेष्ठ औषधि है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां का आंचल बच्चों को सुरक्षा प्रदान करता है, उसी प्रकार जन्म के बाद पहले छह माह तक मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास के लिए अमृत समान है. उन्होंने बनावटी दूध के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है.

चार प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

वर्ष 2026 की थीम “जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान: क्या मजबूत करें” पर आधारित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इनमें प्रश्नोत्तरी, स्वास्थ्य शिक्षा, वाद-विवाद तथा वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता शामिल थीं. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्तनपान, कोलोस्ट्रम एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए. इसमें छह समूहों ने भाग लिया, जिसमें ग्रुप-5 विजेता रहा. प्रतियोगिता का संचालन मोनिका मैम, प्रियरंजन सर एवं स्वीटी मैम ने किया.

स्वास्थ्य शिक्षा प्रतियोगिता में बतायी स्तनपान की सही तकनीक

स्वास्थ्य शिक्षा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्तनपान की सही तकनीक, उचित पोजीशन, अटैचमेंट एवं इसके लाभों पर जागरूकता प्रस्तुत की. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने संचार कौशल और स्वास्थ्य शिक्षा देने की क्षमता का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का संचालन नेहा मैम, कंचन मैम एवं निधि मैम ने किया.

वाद-विवाद और वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण में रखे विचार

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्तनपान से जुड़े सामाजिक एवं स्वास्थ्य विषयों पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे. वहीं वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में स्तनपान, लैक्टेशन और इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं.

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को निदेशक अभय कुमार सिंह, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव एवं नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीजी थॉमस द्वारा पुरस्कृत किया गया.

मौके पर विभागाध्यक्ष पंकज कुमार सोनी, ब्रजेंद्र कुमार, मोनिका साहू, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, निक्की कुमारी, कंचन, रूबी, निधि, मुक्ता, नेहा देवांगन, अंजुम, बब्लू कुमार, कुंदन कुमार, प्रियरंजन कुमार, स्वीटी, सुषमा एवं अभिजीत कुमार सौरभ सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Also Read: अब पुनपुन से पटना सिर्फ 15 मिनट में, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड तैयार, इस दिन से दौड़ सकती हैं गाड़ियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >