Auranganad News : सड़क दुर्घटना में कुटुंबा के प्रखंड राजद अध्यक्ष घायल

Auranganad News: घटना बुधवार की अहले सुबह झारखंड प्रदेश के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया के समीप एनएच पथ पर घटी है

कुटुंबा.

कुटुंबा प्रखंड के राजद अध्यक्ष व तेलहारा पंचायत के पूर्व मुखिया अंबा निवासी सत्यनारायण शर्मा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए.उन्हें बेहतर उपचार के लिए गया के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की अहले सुबह झारखंड प्रदेश के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया के समीप एनएच पथ पर घटी है .परिजनों के अनुसार अनुसार वे एक रिश्तेदार के यहां से बारात में शामिल होकर अपनी कार पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. उनके साथ कुछ और लोग भी थे. दुबटिया के समीप उनकी गाड़ी साइड लेने के क्रम में एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गई. उन्होंने बताया कि हाईवा से उनकी गाड़ी साइड ले रही थी. इसी क्रम में हाईवा की लापरवाह चालक ने गाड़ी दाहिनी ओर दबा दिया. उनकी गाड़ी हाईवा की चपेट में आकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. संयोग सही था कि गाड़ी के आगे का दोनों एयर बैग खुल गया जिससे ड्राइवर व उनके एक मित्र की जान बच गई. राजद अध्यक्ष खुद पीछे बैठे थे. उनका पैर टूट गया और चेहरे में भी काफी चोट आई है. सड़क दुर्घटना के पश्चात आसपास के लोगो ने उन्हें इलाज के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इधरए औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा और पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान गया के हॉस्पिटल में पहुंच कर श्री शर्मा से मिले और उनका हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >