औरंगाबाद: चोरी के दो दिन बाद खेत में मिला टूटा बक्सा, जरूरी दस्तावेज सुरक्षित, गहने गायब

Aurangabad Theft News : औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र में चोरी के दो दिन बाद खेत से टूटा हुआ बक्सा बरामद हुआ. बक्से में जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले, जबकि गहने और कीमती सामान गायब थे.

Aurangabad Theft News : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव स्थित कांदु बिगहा टोला में गुरुवार रात हुई चोरी की घटना के बाद चुराया गया बक्सा शनिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में टूटी हुई अवस्था में मिला. राहत की बात यह रही कि बक्से में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिले, जबकि उसमें रखे गहने और अन्य कीमती सामान गायब थे.

Aurangabad Theft News: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात चोरों ने राधे मोहन प्रसाद के घर में चोरी कर गहनों, कीमती सामान और जरूरी दस्तावेजों से भरा बक्सा उठा लिया था. घटना के बाद परिवार के सदस्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण कागजात को लेकर चिंतित थे.

Aurangabad News: कैसे मिला चोरी हुआ बक्सा?

शनिवार सुबह गृहस्वामी राधे मोहन प्रसाद आसपास के बधार में दस्तावेजों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला. बक्से की जांच करने पर उसमें रखे सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले, लेकिन गहने और अन्य कीमती सामान गायब थे.

Aurangabad Police : मौके पर पहुंची पुलिस, जुटी जांच में

बक्सा मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसके बाद राधे मोहन प्रसाद, उनके पुत्र अमित कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने बक्सा और उसमें मिले दस्तावेज अपने साथ घर ले गए.

औरंगाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

ग्रामीणों ने क्या जताई आशंका?

ग्रामीणों का मानना है कि चोरी के बाद चोरों ने गहने और कीमती सामान निकालकर अगले दिन या बाद में बक्से को खेत में फेंक दिया. उनका कहना है कि जिस स्थान पर बक्सा मिला, वहां एक दिन पहले किसान और पशुपालक मौजूद थे, लेकिन तब किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी थी. इससे आशंका जताई जा रही है कि बक्सा बाद में वहां लाकर फेंका गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. चोरी गए गहनों और अन्य सामान की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों ने भी जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Also Read: औरंगाबाद में लाइन डे पर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >