Aurangabad News : (मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ता नजर आया. फल मंडी में जहां सेब, अंगूर और लीची के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहे, वहीं सब्जी मंडी में लहसुन और अन्य हरी सब्जियों के भाव ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी. अनाज और दाल-तेल के बाजार में भी अलग-अलग वस्तुओं के दामों में हलचल देखी गई, जिससे खरीदारी के रुख पर असर पड़ा है. फल मंडी में सेब 160 से 200 रुपये किलो, केला 60 रुपये दर्जन, संतरा 130 से 140 रुपये किलो, लीची 100 रुपये किलो, अंगूर 200 रुपये और आम 70 से 150 रुपये किलो बिक रहा है. अनाज मंडी में कतरनी चावल 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये किलो, मसूर दाल 70 रुपये किलो, चना दाल 68 रुपये किलो, मूंग दाल 100 रुपये किलो और मोट दाल 75 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 160 से 200 रुपये किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये क्विंटल, देवा आलू 650–700 रुपये क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है
फल मंडी
सेब – 200 से 250 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
लीची – 250 से 300 रुपये किलो
संतरा – 130 से 150 रुपये किलो
आम (दशहरी) – 90 से 150 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4400 रुपये क्विंटल
मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 68 रुपये किलो
मूंग दाल – 100 रुपये किलो
मोट दाल – 75 रुपये किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
सब्जी मंडी
बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल
नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल
आलू (देवा) – 650–700 रुपये क्विंटल
लहसुन – 5000–10000 रुपये क्विंटल
Aurangabad News : औरंगाबाद मंडी में सेब, अंगूर और लीची के दाम दिख रही तेजी
Aurangabad News औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे

प्रतिकात्मक तस्वीर