औरंगाबाद में लाइन डे पर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Aurangabad Police Line Day : औरंगाबाद में लाइन डे के अवसर पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं. सेवा, वेतन, आवास और चिकित्सा सहित विभिन्न मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

Aurangabad Police Line Day : औरंगाबाद पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपेंद्र नाथ वर्मा ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत, सेवा संबंधी और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Aurangabad Police Line Day: किन समस्याओं पर हुई चर्चा?

लाइन डे के दौरान पुलिसकर्मियों ने अवकाश, वेतन, स्थानांतरण, सेवा अभिलेख, आवास, चिकित्सा सुविधा समेत विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा. एसपी ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के जल्द निष्पादन पर जोर दिया.

Aurangabad SP: एसपी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए.

औरंगाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Aurangabad News: पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान पर क्यों दिया गया जोर?

एसपी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के लिए कर्मियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान आवश्यक है. यदि पुलिसकर्मी अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी परेशानियों से मुक्त रहेंगे, तो वे बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे.

समय-समय पर आयोजित होता है लाइन डे

पुलिस विभाग के अनुसार, लाइन डे का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. इस अवसर पर संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Also Read: औरंगाबाद: कच्ची सड़क से भी बदतर हुई अंबा–मित्रसेनपुर पक्की सड़क, 10 महीने पहले लगा बोर्ड, अब तक नहीं शुरू हुआ निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >