रफीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Aurangabad News: रफीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, रेलवे स्टेशन के समीप हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर

Aurangabad News: (सत्येंद्र पाठक) गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित पुरानी बैरक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

घायल महिला की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए किया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. ए.के. केसरी ने बेहतर इलाज के लिए उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

खरीदारी करने आई थी रफीगंज

प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी खरीदारी करने के लिए रफीगंज आई थीं. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. हालांकि घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है. वहीं रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >