Aurangabad News : लहर लहराए चुनर चटकार ये माई

Aurangabad News:अंबे महोत्सव में कार्यक्रम की रही धूम, देर रात तक चलता रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर

अंबा. कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा स्थित प्लस टू हाइ स्कूल चिल्हकी के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय अंबे महोत्सव के पहले दिन सोमवार की देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा. इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच गीत-संगीत एवं नृत्य की प्रतियोगिता चलती रही. वहीं मंच से कई स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति से समां बांध दिया. प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु देर रात अंत तक कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुटे रहे. स्कूली बच्चों के बीच आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में आदित्य पब्लिक स्कूल अंबा की छात्रा प्रेरणा प्रकाश ने अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी. इसके साथ ही पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा की छात्रा नंदनी कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुटुंबा की पूजा कुमारी, राजकीय मध्य विद्यालय घेउरा के प्रीति कुमारी, निधि कुमारी, उच्च विद्यालय कुटुंबा की ज्योति कुमारी एवं उनके साथी उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के सोनू कुमार, मेट्रो वर्ल्ड पब्लिक स्कूल सिंघपुर के आयुष गौरव, उच्च विद्यालय महाराजगंज के रूबी कुमारी ने लोकगीत प्रस्तुत किया. लोकगीत प्रतियोगिता के उपरांत रिकॉर्डिंग नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विवेकानंद पब्लिक स्कूल की सोनाली कुमारी, रिमझिम कुमारी, मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा की नंदनी कुमारी, छोटू कुमार, आदित्य पब्लिक स्कूल अंबा की प्रेरणा प्रकाश, कैंब्रिज क्लासेस अंबा के सान्वि कुमारी व तेजस गुप्ता, विजार्ड कंप्यूटर सेंटर अंबा की श्वेता कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुटुंबा की हनी कुमारी, मध्य विद्यालय रसलपुर के दीपांजलि कुमारी, देव वैली ग्लोबल स्कूल स्कूल एरका कॉलोनी के रूपांजलि कुमारी, उच्च विद्यालय कुटुंबा की निधि कुमारी व संत जेवियर्स हाई स्कूल अंबा की उज्ज्वल भारती सहित प्रतिभागियों ने बेहतर नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वेद प्रकाश तिवारी ने किया. वही रंजीत सिंह, विकास कुमार विश्वास, नीरज पांडेय, उज्जवल रंजन, सुनील मिश्रा, नागेंद्र कुमार, अली हसन आलम, विनय गुप्ता, अमित मालाकार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे. मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता एवं देवी गीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी. देवी गीत प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय निरंजनपुर की चंदा पल्लवी, उच्च विद्यालय कुटुंबा की काजल कुमारी, मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा की साक्षी कुमारी, स्वर साधना संगीत संस्थान के पल्लवी कुमारी, कैंब्रिज क्लासेस के ऋतिक कुमारी, उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के प्रियांशु व सौम्या, कुशल युवा केंद्र अंबा की शुभम कुमारी, डांस एकेडमी के प्रतीक कुमार, विजार्ड कंप्यूटर अंबा के पिंकी कुमारी, धरोहर संगीत महाविद्यालय के महाराज कुमार, उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के साक्षी गुप्ता आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक विनय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अली हसन, राहुल रंजन, शशिकांत कुमार मेहता व प्रणय प्रसून के देख-रेख में किया गया.

जय किशन ने गणेश वंदना से किया कार्यक्रम का शुभारंभ

स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के उपरांत बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. चर्चित कलाकार जय किशन ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके साथ ही मोहित पाठक व सनोज सागर ने संयुक्त रूप से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. इसके उपरांत शिशिर कुमार पुरियार के नेतृत्व में कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी. दर्शकों ने स्वीटी राज एवं उनके साथी कलाकारों के नृत्य को खूब सराहा. सुजीत पाल ने लहर लहराए चुनर चटकार ये माई, तीनों लोक में गुंजे राउर जयकार ये माई गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शक दीर्घा जयकारा से गूंज उठा. तृप्ति दुबे, तेजस्विनी सिंह, रिचा सिंह, हैप्पी हर्षिता, अर्जुन कुमार, साक्षी सिन्हा, धर्मेंद्र धड़कन, छोटू छलिया, सिंटू बिहारी, नंदनी कुमारी, टिमू ठाकुर एवं कंचन कुमारी समेत अन्य चर्चित कलाकारों ने भी मंच से अपनी प्रस्तुति दी.

नृत्य में सोनाली व लोकगीत में आयुष गौरव रहे अव्वल

स्कूली बच्चों के लिए आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल की सोनाली कुमारी व लोकगीत प्रतियोगिता में मेट्रो वर्ल्ड पब्लिक स्कूल सिंघपुर के आयुष गौरव अव्वल रहे. नृत्य प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय रतिखाप की स्नेहा एवं प्रोग्रेसिव चिल्ड्रन एकेडमी के शेलिन आर्या दूसरे स्थान पर तथा मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा के नंदनी कुमारी व उच्च विद्यालय कुटुंबा की निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहे. लोकगीत प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय रिसियप के नीतीश कुमार दूसरे स्थान पर तथा आदित्य पब्लिक स्कूल अंबा की प्रेरणा प्रकाश व उच्च विद्यालय कुटुंबा की ज्योति कुमारी एवं उनके साथ ही तीसरे स्थान पर रहे. क्विज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में जीएल अकादमी निरंजनपुर के अविनाश कुमार व जूनियर वर्ग में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सूरज कुमार टॉपर रहे. सीनियर वर्ग में उच्च विद्यालय रिसियप के सिंपी कुमारी व उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के हर्षित कुमार तथा जूनियर वर्ग में गोल्डन कोचिंग अंबा के आयुष कुमार व मध्य विद्यालय चोखड़ा के भास्कर कुमार क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे. मां सतबहिनी पर आधारित देवी गीत प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा की साक्षी कुमारी प्रथम स्थान पर रही. वहीं उच्च विद्यालय कुटुंबा की काजल कुमारी व कैंब्रिज क्लासेस अंबा के ऋतिक कुमार दूसरे स्थान पर तथा विजार्ड कंप्यूटर सेंटर अंबा के पिंकी कुमारी व उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा की साक्षी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहें.

स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मिलता है मौका

कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला परिषद उपाध्यक्ष किरण सिंह, जिप सदस्य सुरेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार समेत कई वक्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया. आयोजन समिति द्वारा अतिथि को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सभी कलाकार को भी सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव के आयोजन से स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा बिखेरने का मौका मिलता है. वहीं कई स्थानीय कलाकार भी मंच से अपनी कला बिखेरते हैं. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि मानव के जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी महत्व होता है. इधर जिले के विभिन्न महोत्सव से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम नहीं हो सका. सतबहिनी मंदिर न्यास समिति सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि बैठक में सभी महोत्सव के दो दो सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था, परंतु बाद में एक सदस्य को सम्मानित किए जाने की बात बताई गई, जो उचित प्रतीत नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >