Aurangabad News : महाकुंभ से लौट रहे पश्चिम बंगाल के दो टूरिस्ट बाइक दुर्घटना में घायल

Aurangabad News: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल प्रीतम ने बताया कि वह अपने गांव से सुभाष के साथ बाइक से प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में संगम स्नान करने गया था

औरंगाबाद ग्रामीण.

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर मोड़ स्थित एक होटल के समीप टूरिस्ट की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बाइक सवार दो टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पश्चिम बंगाल के बौरमपुर मुर्शिदाबाद निवासी पवन साह के 25 वर्षीय पुत्र प्रीतम साह व तमनोई चांद्रो बिश्वास के 23 वर्षीय पुत्र सुभाष चांद्रो बिश्वास शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल प्रीतम ने बताया कि वह अपने गांव से सुभाष के साथ बाइक से प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में संगम स्नान करने गया था. दोनों ने बाइक से ही पश्चिम बंगाल से प्रयागराज तक का सफर किया. इसके बाद दोनों कुंभ स्नान कर वापस बाइक से ही घर लौट रहे थे. जैसे ही दोनों प्रीतमपुर मोड़ स्थित उक्त होटल के समीप पहुंचे, तभी अचानक बाइक का चक्का फंस गया और गति करना बंद कर दिया. इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इधर, जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वैसे दुर्घटना की सूचना पर साथ रहे अन्य टूरिस्ट भी सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायल टूरिस्टो का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >