Aurangabad News : मौलाबाग में विशाल पेड़ गिरने से कई घंटे तक आवागमन रहा बाधित

Aurangabad News: एक स्थान पर विशाल और पुराना पेड़ लगा हुआ था. नाला तो बन गया, लेकिन इसी दौरान इस पेड़ की जड़ ने जमीन छोड़ दिया

दाउदनगर. शहर के मेन रोड मौलाबाग में एक विशाल पेड़ के गिर जाने के कारण कई घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा. मौलाबाग रोड से भखरुआं जाने वाले रास्ते में नगर पर्षद द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है. नाले की खुदाई करायी गयी. एक स्थान पर विशाल और पुराना पेड़ लगा हुआ था. नाला तो बन गया, लेकिन इसी दौरान इस पेड़ की जड़ ने जमीन छोड़ दिया. शुक्रवार की दोपहर यह पेड़ अचानक गिर गया. गनीमत रहा कि उसे समय कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई भी अनहोनी हो सकती थी. मौलाबाग रोड दाउदनगर शहर को भखरुआं से जोड़ने वाला एकमात्र रोड है. बीच में नहर पड़ता है. नहर पार होते हुए यह रोड दाउदनगर बाजार को भखरुआं मोड़ से जोड़ता है. पता चला कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर वाहनों का आवागमन हो रहा था. गनीमत रहा की कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, लेकिन पेड़ गिरने से कई घंटे तक में रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. छोटे वाहन ब्लॉक कार्यालय परिसर से होते हुए आवागमन करते दिखे. भखरुआं मोड़ से बाजार की ओर जाने वाले छोटे वाहन सिंचाई विभाग के आइबी से नहर रोड होते हुए ब्लॉक कार्यालय परिसर होते हुए सूर्य मंदिर रोड होते हुए मौलाबाग मोड़ तक पहुंचे, जबकि बाजार से भखरुआं जाने वाले छोटे वाहन इसी रास्ते का प्रयोग कर भखरुआं की ओर जा रहे थे. सड़क पर गिरे पेड़ को कटवा कर हटवाया गया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >