Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज की सुविधा मिल सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डॉ यमुना पांडेय
डॉ सुमित कुमार
डॉ सविता कुमारी
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
डॉ रविभूषण शर्मा
डॉ प्रदीप गुप्ता
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
डॉ सुभाष कुमार
डॉ प्रदीप गुप्ता
