Aurangabad News : रात के 12 बजे ही आतिशबाजी के साथ नये वर्ष का किया स्वागत

Aurangabad News:पूजा -अर्चना के साथ लोगों ने किया नव वर्ष का स्वागत, पिकनिक का उठाया आनंद

दाउदनगर. नूतन वर्ष 2026 का लोगों ने जमकर स्वागत किया. बुधवार की आधी रात में वर्ष 2025 को विदाई दी. जैसे ही रात के 12 बजे आतिशबाजी के साथ नये वर्ष का स्वागत किया गया और उसके बाद लोग नये वर्ष के स्वागत में जुट गये. वाट्सअप, फेसबुक, सोशल मीडिया व संचार के अन्य माध्यमों से लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. आतिशबाजी कर व रंगोली बनाकर नये वर्ष का स्वागत किया. गुरुवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी. वहीं, धूप उगने के बाद लोगों ने राहत महसूस किया और पिकनिक स्पॉटों की ओर पिकनिक मनाने निकल पड़े. सोन तटीय इलाके में पिकनिक मनाने के लिए युवाओं और बच्चों की टोली निकल पड़ी. सुबह से ही शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली, जहां पूजा -अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे. इसके अलावा सोन नदी कालीघाट स्थित सूर्य मंदिर, मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना और नये वर्ष में सुख और समृद्धि की कामना की.

सोनतटीय क्षेत्र में पिकनिक का लिया आनंद

सोनतटीय क्षेत्र में युवाओं और बच्चों की टोली ने पहुंचकर पिकनिक का आनंद लिया और नव वर्ष मनाया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने खुले स्थान पर पिकनिक मनाया. पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन बनाकर उसका लुत्फ उठाया और नए वर्ष का स्वागत किया. सुबह से ही बच्चों की टोली पिकनिक स्पॉटों की ओर जाते हुए दिख रही थी. किसी ने पिकनिक स्पॉट पर जाकर पिकनिक मनाया तो किसी ने बाहर जाकर पिकनिक मनाते हुए नए वर्ष का स्वागत किया.

फोटोग्राफी की दिखी होड़

वर्ष के पहले दिन एक ओर जहां लोगों ने अपना समय पिकनिक मनाने और घूमने में बिताया, वहीं दूसरी ओर फोटोग्राफी की होड़ भी लगी दिखी. सोन पुल पर लोग पहुंचकर फोटोग्राफी करते दिखे. कई स्थानों पर लोग सपरिवार घूमने निकले थे. लोगों ने सपरिवार पुराना शहर स्थित दाऊद खां किला परिसर, सिपहां लख व सोनतटीय इलाके में जाकर सैर सपाटा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >