Aurangabad News : नव वर्ष के आगमन पर दर्शन पूजन के साथ रहा जश्न का माहौल

Aurangabad News: सतबहिनी मंदिर, पंचदेव धाम चपरा, कल्पवृक्ष धाम परता में पूजा अर्चना को लेकर पहुंचे श्रद्धालु

कुटुंबा. नववर्ष 2026 की शुरुआत लोगों ने गुरुवार को मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ किया. इसके साथ ही हर जगह जश्न का माहौल देखा गया. नये साल की शुरुआत पर लोगों ने पार्क व विभिन्न स्तरों पर घूम कर जश्न मनाया़ वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने आध्यात्मिक कार्यक्रम से नव वर्ष की शुरूआत की. दर्शन पूजन को लेकर कुटुंबा प्रखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. अध्यात्म में विश्वास रखने वाले लोग नये साल सुखकारी मंगलकारी होने के लिए मां की पूजा अर्चना की. प्रखंड मुख्यालय अंबा के मां सतबहिनी मंदिर व प्राचीन गढ़ कुटुंबा के कामेश्वर नाथ मंदिर, सड़सा स्थित बतरे बटाने का संगम स्थल भास्कर नगर दोमुहान, पंचदेव धाम चपरा, कल्पवृक्ष धाम परता, सूर्य मंदिर पिपरा बगाही के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्णपुरी ठाकुरबाड़ी में देवी-देवताओं का पूजन कर स्थिति कल्पवृक्ष की परिक्रमा किया. उक्त धाम परिसर में श्रीराम लक्ष्मण जानकी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती गणेश व कार्तिकेय के साथ बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित है. धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कल्पवृक्ष स्वर्ग लोक का निधि है. यह दुर्लभ वृक्ष समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ था. द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अर्द्धागिनी के जिद्द पर कल्प वृक्ष को धरा पर अवतरित किये थे.

पंचदेव धाम चपरा में पूजन के साथ उठाया आनंद

प्रखंड मुख्यालय अंबा के मां सतबहिनी मंदिर अंबा व पंचदेव धाम चपरा में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी गयी. मां के मंदिर में महिलाओं की भीड़ अधिक रही. पंचदेव धाम चपरा में दर्शन पूजन के साथ-साथ जश्न व पिकनिक मानने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में युवा वर्ग व बच्चे पहुंचे. पूजन के उपरांत धाम परिसर में गौशाला का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के देसी गायों का अवलोकन किया. इसके साथ ही तालाब में वोटिंग कर भरपूर आनंद उठाया. आसपास के खाली पड़े भू-भाग में पिकनिक मनाकर भी आनंद लिया. धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्य श्रद्धालुओं को सहयोग पहुंचाने में जुटे रहे. गौरतलब है कि धाम परिसर में अलग-अलग पांच भव्य मंदिर स्थापित किये गये हैं, जिसमें भगवान सूर्य, शंकर-पार्वती, सीता-राम, हनुमान, अष्टभुजी दुर्गा व गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सभी मंदिरों के बाहर फूल पत्ती लगाकर पार्कनुमा बनाया गया है. मंदिर के आगे बने भव्य तालाब व इसके बीच स्थापित शिवगंगा की प्रतिमा अलौकिक दिखती है. लक्ष्य क्लासेज अंबा के बच्चों ने पंचदेव धाम चपरा में भ्रमण किया. संस्था के संचालक राहुल कुमार, उज्जवल कुमार, धीरज तिवारी ,रवि कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न मंदिरों में देवी- देवताओं का दर्शन कर पिकनिक मनाया. मौके पर संस्था की छात्रा वंदना, तनवी, पल्लवी, मुस्कान, बबली, खुशी, छात्र पीयूष , शुभम, अमन , रोहित , करण, गोलू , संदीप, आशीष आदि शामिल थे.

शुभकामना संदेश का चलते रहा दौर

नव वर्ष के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह दिखा. शुभकामना संदेश का दौर चलता रहा. मंगलवार की आधी रात से ही लोग नव वर्ष के आगमन पर लोग अपने सग्गे संबंधियों को मोबाइल फोन पर शुभकामनाएं व्यक्त करने में जुटे रहें. विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के पश्चात नववर्ष को यादगार बनाने को लेकर मां के मंदिर में सपरिवार फोटोग्राफी कराकर यादों को सहेजने का प्रयास किया. झारखंड सीमाचंल से जुड़ा कुटुंबा प्रखंड का दक्षिणी क्षेत्र सुंदर सुसज्जित पहाड़ियों में युवाओं ने पिकनिक मनाया. पिकनिक स्पॉट के लिए प्रखंड के डुमरी, करमडीह, भलुआड़ी, देउरा व इधर ओरडीह पहाड़ के साथ-साथ प्रखंड से सटे पवई पहाड़ पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. पवई पहाड पर युवाओं में एक नया उत्साह और नई स्फूर्ति देखने को मिली. यहां पहाड़ पर चढ़कर युवक एवं बच्चे पिकनिक में तरह-तरह की प्रकार बनाते दिखें.

नववर्ष का स्वागत में पचार पहाड़ पर पिकनिक की रही धूम

रफीगंज. नव वर्ष के आगमन पर रफीगंज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सौंदर्य का केंद्र पचार पहाड़, सहित विभिन्न स्थानों पर पिकनिक मना कर स्वागत किया. वहीं, शहर के आस्थावान श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी देवी दुर्गा मंदिर, डीहवार स्थान, सूर्य मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में अहले सुबह से ही पूजा अर्चना करते दिखाई पड़े. सर्वधर्म समागम स्थली पचार पहाड़ पर हनुमान मंदिर व लहंगावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत लोग पिकनिक के लिए पूरी तैयारी से सारा दिन जुटे रहे. शहर के लोग विभिन्न टोलियों में पचार पहाड़ पर पिकनिक मनाया. थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने क्षेत्र में स्वयं जायजा लिया. पिकनिक मनाने गये मंटू बाबा, सतीश सिंह, दारा सिंह, सुमन कुमार, छोटू मियां, रंजीत कुमार, कुंदन कुमार, पिंटू कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार आदि लोगों ने बताया कि नववर्ष के आगमन पर स्वागत के लिए पचार पहाड़ इस क्षेत्र का सौंदर्य स्थली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >